संस्कृति पब्लिक स्कूल, कायमनगर में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया
संस्कृति पब्लिक स्कूल, कायमनगर में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सी.ए श्रीमती साक्षी सिंह उपस्थित रही। श्रीमती सिंह केक काटी और अपने संबोधन में कहा कि मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाहित है। वह बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसे इस दुनिया में आने से पहले ही जीवन जीने के पाठ सिखाती है। मां की ममता, त्याग, प्रेम और बलिदान की किसी चीज से तुलना ही नहीं की जा सकती।
आराः संस्कृति पब्लिक स्कूल, कायमनगर में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सी.ए श्रीमती साक्षी सिंह उपस्थित रही। श्रीमती सिंह केक काटी और अपने संबोधन में कहा कि मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाहित है। वह बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसे इस दुनिया में आने से पहले ही जीवन जीने के पाठ सिखाती है। मां की ममता, त्याग, प्रेम और बलिदान की किसी चीज से तुलना ही नहीं की जा सकती।
इसी अनमोल रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल 'मदर्स डे' मनाया जाता है। यह दिन माताओं के प्रति आभार और प्रेम प्रकट करने का विशेष अवसर होता है। मां बच्चों के सपनों के लिए अपना जीवन समर्पित कर देती हैं। मां का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है। तत्पश्चात नर्सरी से दशम तक के छात्राओं ने नृत्य एवं रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माताओं का मन मोह लिया। माताओं के लिए रैंप वॉक, म्यूज़िकल चेयर,हाइड-न-सीक,चूज द थिंग्स आदि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसमें माताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर आनंदित हो गई।
कुछ माताओं ने अपने संबोधन में विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों के साथ -साथ बताई कि हमारे पुराणों-ग्रंथों में मां के रूप को विशेष स्थान दिया गया है। मां एक बच्चे के जीवन में मार्गदर्शक, मित्र और प्रेरणास्त्रोत की भूमिका निभाती है। इतना ही नहीं मां अपने बच्चे के लिए भोजन-पानी, नींद, आराम और खुशी तक छोड़ देती है।
चाहे हम कितने ही बड़े क्यों न हो जाए जब डर लगता है, मन उदास हो या कोई तकलीफ होती है, तो मां की गोद में ही सुकून मिलता है। मां की ममता ऐसी होती है, जो बिना किसी अपेक्षा के सिर्फ देना जानती है। वह हर परिस्थिति में अपने बच्चों के लिए ढाल बनकर खड़ी रहती है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को सम्मानित किया गया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य श्री नीतिन मुकेश ने की धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस समारोह में उपस्थित तमाम अतिथियों एवं माताओं को कार्यक्रम सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सत्यदेव सिंह, डॉ अमित उपाध्याय, श्री दीपक तिवारी, रोशन सिंह, अशोक सिंह, अमरेश मिश्रा, विशाल, सुनील, एजाज, पियूष भारद्वाज, ममता, कुमुद, लक्ष्मी सिंह,शिवांगी, सिमरन, कोमल एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। आरा से एनबीसी 24 के लिए स्नेहा गुप्ता की रिपोर्ट।